चिकित्सा शिविर का आयोजन आज |
|
कालाडेरा। कस्बे अनोपपुरा रोड पर स्थित शांता किड्स एकेडमी में शुक्रवार को स्वर्गीय मनोहर देवी योगी की स्मृति में रक्तदान व चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। शिविर संयोजक रवि योगी, नयनलाल योगी ने बताया कि शिविर में रक्तदान, आयुर्वेद चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, नेत्र जांच एवं सामान्य आंत सेवाएं दी जाएंगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने बैठक में विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर राजस्थान नव समाज प्रदेश उपाध्यक्ष मुकुट बिहारी योगी, राजस्थान नव समाज जिलाध्यक्ष महावीर योगी, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला मंत्री अमित योगी, शंकर खांड, अमित शर्मा, दीपक कुमावत, महेश नागर आदि मौजूद थे। |
|
13 Apr 2026 |