News Details

राहगीरों के लिए जल सेवा शुरू

कालाडेरा। प्रहार राज फाउंडेशन की ओर से सोमवार को कस्बे के बस स्टैंड के पास शिव मार्केट में राहगीरों के लिए शीतल प्याऊ की शुरूआत की गई। फाउंडेशन के संस्थापक तुषार योगी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जल सेवा के रूप में यह प्याऊ एक माह तक संचालित की जाएगी, जिससे राहगीरों को ठंडा पीने का पानी सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगा। (नि.स.)

13 Apr 2026